Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिन में घट रही ठंड, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार

गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। गुरुवार को हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही।

12 Feb 2026

दिन में घट रही ठंड, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार

कोलकाता। राज्य में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन के समय सर्दी लगभग गायब हो चुकी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार तक दिन में ठंड पूरी तरह खत्म होने के संकेत हैं।

गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। गुरुवार को हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 36 प्रतिशत रही।

फिलहाल उत्तर और दक्षिण बंगाल में घने कोहरे की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में कोहरा अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर दृश्यता घटकर हजार मीटर तक पहुंच सकती है।

दक्षिण बंगाल में भी भोर के समय हल्का कोहरा या ओस पड़ने की संभावना है, लेकिन दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दक्षिण बंगाल में रात का तापमान फिलहाल सामान्य से करीब दो डिग्री कम है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे वृद्धि होगी। पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में यह 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बंगाल में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिन में घट रही ठंड, सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्र
गुरुवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News